फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में बनेंगे सात सखी और दस मॉडल मतदेय स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव में सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक सखी (पिंक) मतदेय स्थल बनेंगे। इसके अलावा जिले में दस मॉडल मतदेय स्थल भी बनाए जाएंगे। इन मतदेय स्थलों को सजाया जाएगा। जिससे मतदाता सेल्फी भी ले सके।
विज्ञापन

मतदान के लिए जनपद में 2957 मतदेय स्थल बनाए जाएंगे। मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए सखी और मॉडल मतदेय स्थल बनेंगे। इन मतदेय स्थलों को विशेष तौर पर सजाया जाएगा। इन पर रंगोली बनाई जाएगी और दरवाजे को गुब्बारों से सजाया जाएगा। जिससे मतदाता यहां पर सेल्फी भी ले सकें। सहायक निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि बेहट विधानसभा सीट पर प्राथमिक वन विद्यालय नया भगवतपुर टोंगिया थापुर इस्माइलपुर में सखी मतदेय स्थल बनाया जाएगा। नकुड़ में नगर पालिका कार्यालय कमरा नंबर-दो, सहारनपुर नगर में पंचायती भवन नुमाइश कैंप कमरा नंबर-एक, सहारनपुर देहात में प्राथमिक विद्यालय कमरा नंबर-एक उनाली, देवबंद में गोकुलचंद रहती देवी कन्या इंटर कॉलेज कमरा नंबर-चार, रामपुर मनिहारान में प्राथमिक विद्यालय नंबर- एक देवबंद रोड, गंगोह में ब्लाक कार्यालय का हॉल में सखी (पिंक) मतदेय स्थल बनाए जाएंगे। जनपद में दस स्थानों पर मॉडल मतदेय स्थल भी बनेंगे। इनमें बेहट विधानसभा में बीआरसी कार्यालय कमरा नंबर -01 एवं 02, नकुड में प्राथमिक विद्यालय कमरा नंबर-01 सौराना, सहारनपुर नगर में गुरुनानक इंटर कालेज, सहारनपुर देहात सीट पर प्राथमिक विद्यालय कमरा नंबर-03 खुर्द, देवबंद में इस्लामिया डिग्री कालेज कमरा नंबर -05 में मॉडल मतदेय स्थल शामिल हैं। इसके अलावा रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कमरा नंबर-08, गंगोह विधानसभा सीट के अंबेहटा स्थित गांधी इंटर कालेज के कमरा नंबर-9, गंगोह स्थित एचआर इंटर कालेज कमरा नंबर-03 और नानौता स्थित किसान सेवक इंटर कालेज के कमरा नंबर -15 में मॉडल मतदेय स्थल बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें