फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल की बच्ची समेत सात कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से देवबंद आए परिवार के तीन सदस्य भी शामिल
विज्ञापन

जनपद में अब तक कुल 43 कोरोना संक्रमित मिल चुके
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जनपद में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सोमवार को छह वर्षीय बच्ची समेत सात लोग संक्रमित मिले। इसके बाद से चिकित्सा विभाग में हड़कंप है। वहीं, जनपद में संक्रमितों की संख्या 43 पहुंच गई है।
सर्विलांस अधिकारी शिवांका गौड़ के अनुसार सोमवार को मिले सात संक्रमितों में तीन लोग दिल्ली से लौटे हैं। इनमें छह वर्षीय बच्ची भी शामिल है। उन्होंनेे बताया कि उक्त परिवार दिल्ली में रहता है। वहां परिवार का मुखिया संक्रमित होने के बाद अन्य सदस्य भागकर देवबंद आ गए। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मिली तो जांच कराई। जिनमें तीन लोग संक्रमित मिले हैं। छह वर्षीय बच्ची भी इसी परिवार का हिस्सा है। दो मरीज पूर्व में संक्रमित मिल चुके एक मरीज के संपर्क वाले हैं। ये सहारनपुर शहर निवासी हैं। शेेष दो मरीज में एक टीबी पीड़ित है, जबकि दूसरा हलवाई का मजदूर है। शिवांका गौड़ ने बताया कि संक्रमित मिले सभी सातों मरीजों के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित कर जांच कराई जाएगी। इनमें कुछ मरीजों में खांसी और जुकाम के लक्षण भी हैं। उन्हें दवा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों से बढ़ा खतरा
दूसरे राज्यों से लौटने वाले यात्री कोरोना संक्रमण का बड़ा खतरा नजर आ रहे हैं। अभी तक मिले कुल 43 संक्रमितों में छह लोग ऐसे हैं जो अन्य राज्यों से लौटे हैं। इनमें दो यात्री महाराष्ट्र से तथा चार दिल्ली से आए हैं। ऐसे में यात्रियों की जांच महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें