फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों का अधिग्रहण शुरू, 917 की आवश्यकता

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पोलिंग पार्टियों और पुलिस फोर्स को लाने तथा ले जाने के लिए 917 छोटे-बड़े वाहनों की आवश्यकता होगी। इसके लिए वाहनों का अधिग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बड़ी संख्या में निजी वाहनों को चुनाव ड्यूटी के लिए लिया जाएगा। ऐसे वाहन स्वामियों को परिवहन विभाग की तरफ से पत्र भेजे गए हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में नामांकन पत्रों को जमा कराने के साथ ही अन्य तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों और पोर्लिंग पार्टियों के लिए वाहनों की व्यवस्था करनी शुुरू कर दी है। चुनाव संपन्न कराने के लिए जनपद में 917 वाहनों की जरूरत होगी। जबकि उपलब्धता 1163 वाहनों की गई है। जिससे ऐन मौके पर किसी वाहन में परेशानी आ जाने पर रिजर्व श्रेणी के दूसरे वाहन को लगाया जा सके।
जनपद में बनाए 1236 मतदान केंद्र
पंचायत चुनाव को पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए जनपद में 1236 मतदान केंद्र और 3283 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। प्रशासनिक व्यवस्था सुचारु करने के लिए इन मतदान केंद्रों को 11 जोन और 113 सेक्टरों में बांटा गया है। इसमें से पुलिस को 303 वाहनों की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन

चुनाव में इस्तेमाल होने वाले वाहनों का अधिग्रहण कराया जा रहा है। वाहन स्वामियों से अपील है कि निर्धारित तिथि पर वाहन उपलब्ध कराएं। जिससे वाहन समय से मिलने पर चुनाव कार्य भी सुगमता से कराए जा सकें।-आरपी मिश्रा, एआरटीओ
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में वाहनों की स्थिति
वाहन जरूरत उपलब्धता
बस (52 सीट) 409 423
बस (40 सीट) 208 212
मिनी बस 100 120
हल्के वाहन 200 408
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें