फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां तो जमकर हुई पटाखों की बिकी

Wed, 18 Oct 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में आतिशबाजी की खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में दीपावली को लेकर आतिशबाजी की खरीदारी जमकर हुई। पुलिस-प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए पटाखों की दुकानों पर पूरे दिन भारी भीड़ रही। महानगर में आतिशबाजी का करोड़ों रुपये का कारोबार हुआ है।  
विज्ञापन


आतिशबाजी खरीदने को लेकर बच्चों और नौजवानों में भारी उत्साह दिखाई दिया। पुलिस-प्रशासन ने आतिशबाजी की दुकानों के लिए शहर में पांच स्थान निर्धारित किए हुए हैं।

इनमें गांधी पार्क, हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान, राजकीय फिल्ड, सर्किट हाऊस के सामने खाली पड़े मैदान और मंडी परिसर में आतिशबाजी की दुकानें लगी हैं। बुुधवार को आतिशबाजी खरीदने के लिए इन सभी जगहों पर बच्चों और नौजवानों की भीड़ रही।
विज्ञापन


इस बार ग्राहक आतिशबाजी में दुकानदारों से कुछ नई आइटम की मांग करते नजर आए, जो पिछले वर्षों की अपेक्षा आतिशबाजी में अलग हो। आतिशबाजी कारोबारियों के मुताबिक इस बार करोड़ों रुपये का व्यापार हुआ है। 

उधर पुलिस-प्रशासन की रोक के बावजूद शहर में कई जगहों पर अवैध रूप से पटाखों की दुकानें लगाई गई। घनी आबादी वाले क्षेत्र खानआलपुरा क्षेत्र, फव्वारा चौक, नुमाइश कैंप, शारदा नगर, खलासी लाइन, दिल्ली रोड, जेल चुंगी, गंगोह रोड, चिलकाना रोड, मोहल्ला आतिशबाजान में दुकानों पर भी आतिशबाजी की जमकर खरीदारी हुई। कहने को यहां आतिशबाजी की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें