फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सेल्फी देगी प्रमाण, आप जिंदा है... पेंशन धारकों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले के 16 हजार पेंशनधारकों के लिए यह राहत भरी खबर है। अब उन्हें जीवित प्रमाणपत्र देने के लिए हर साल नवंबर माह में मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे। वह भले ही देश के किसी भी कोने में हैं, घर बैठे जीवन प्रमाण एप्लीकेशन पर अपनी सेल्फी अपलोड कर जीवित होने का प्रमाणपत्र दे सकते हैं। मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय में इसका शुभारंभ कर दिया गया।
दरअसल, पेंशनधारकों को हर साल नवंबर माह में मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय में आकर यह शपथ पत्र देना होता है कि वह जीवित है। इसके लिए एक निर्धारित तारीख होती है। उससे पहले यह प्रक्रिया पूरी करनी होती है। अगर ऐसा नहीं होता तो विभाग की तरफ से पेंशन रोक दी जाती है। इस प्रक्रिया में सबसे अधिक समस्या उन पेंशनधारकों को होती है, जो बीमार हैं या फिर अपने परिवार के साथ किसी दूसरे शहर या विदेश में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह समस्या देखते हुए शासन की तरफ से जीवन प्रमाणपत्र मोबाइल एप्लीकेशन तैयार की है। इसके साथ ही मोबाइल में आधार फेस आइडी एप्लीकेशन भी प्ले स्टोर से डाउनलोड करनी होगी। इन दोनों एप्लीकेशन के माध्यम से पेंशनधारक कहीं से भी अपना फोटो स्कैन कर जीवित होने का प्रमाण दे सकता है। उसे कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें