फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी में चयन और 25 लाख की लाटरी का झांसा दे दो लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। कौन बनेगा करोड़पति में चयन कराने और 25 लाख रुपये की लाटरी लगने का झांसा देकर एक महिला से ठगों ने दो लाख रुपये अपने खातों में डलवा लिए। बाद में महिला को शक होने पर मामले की पड़ताल की तो मामला फर्जी मिला। पीड़ित महिला ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कानूगोयान निवासी महिला रीना कर्णवाल पत्नी चतर सिंह ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व उसके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई। इसमें उक्त व्यक्ति द्वारा कहा गया कि आप लक्की है कि आपका चयन कौन बनेगा करोड़पति में हो गया है। तो वहीं दूसरे नंबर से कॉल कर कहा गया कि आपकी 25 लाख रुपये की लॉटरी लगी है। इसके चलते ठगों द्वारा अलग-अलग नाम से बैंक खातों को नंबर देकर उसमें दो लाख रुपये जमा कराने की बात कही। महिला उनके झांसे में आ गई और खाता संख्या में दो लाख रुपये की नकदी जमा करा दी गई। इसके बाद दोबारा से ठगों द्वारा 10 हजार रुपये की नकदी जमा कराएं जाने की बात कही गई। इसके चलते महिला को उन पर शक हो गया। जब उनसे पूछताछ करने के लिए कॉल की गई तो मोबाइल बंद आने लगा। महिला द्वारा इस संबंध में बैंक मैनेजर से पूछताछ की गई तो पता लगा कि यह बिहार राज्य का खाता संख्या है। उधर महिला को मामला फर्जी पता लगने पर परेशान हो गई है। पीड़ित महिला ने इस मामले में थाने पर तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष का कहना है कि पीड़िता की शिकायत को साइबर सैल भिजवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें