स्टेशन पर स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं का ब्योरा मांगा
सहारनपुर। उत्तर रेलवे अंबाला मंडल की ओर से रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता की स्थिति के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों और सेवाओं के बारे में ब्योरा मांगा है। इसके लिए बुधवार को मंडल मुख्यालय पर रेलवे के स्वच्छता एवं स्वास्थ्य निरीक्षकों के साथ बैठक की गई। इसमें कई जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक में डीआरएम सरदार जीएम सिंह, सीनियर डीसीएम हरि मोहन सहित अन्य अधिकारियों ने कहा कि होली के त्योहार पर ट्रेनों और स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ अधिक रहेगी। इसे देखते हुए स्टेशनों पर सफाई, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के साथ ही सुरक्षा के मामलों में लापरवाही न की जाए। स्टेशन पर स्वच्छता और स्वास्थ्य की स्थिति पर व्हाट्सअप ग्रुप पर फोटो सहित फीडबैक देने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में स्वास्थ्य निरीक्षकों को सहारनपुर, अंबाला, यमुनानगर, जगाधरी, राजपुरा, सरहिंद, पटियाला, बठिंडा और कालका स्टेशनों को इस बारे में दिशा निर्देश दिए हैं। अफसरों की ओर से कहा गया कि चौबीस घंटे स्वच्छता और सुरक्षा के प्रति संजीगदी बरती जाए। इसके साथ ही यात्रियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानने का प्रयास किया जाए ताकि उनका समय से समाधान हो सके। इसके बाद उन्हें आगे किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।