अमर उजाला के एजुकेशन फेयर लक्ष्य 2016 का शनिवार को जिलाधिकारी ने किया। फेयर में पहले दिन मेधावियों ने बड़ी संख्या में हिस्सेदारी कर कॅरियर की राह को आसान बनाया। सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक चले फेयर में हर घंटे लकी ड्रा निकाले गए।
दसवीं और 12वीं के मेधावियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं विद्यार्थियों को कॅरियर काउंसिलिंग के जरिये बेहतर कॅरियर के टिप्स दिए गए।
कोर्ट रोड स्थित होटल द ताज में आयोजित एजुकेशन फेयर का जिलाधिकारी पवन कुमार ने शुभारंभ किया। इसके बाद डीएम पवन कुमार, एसडीएम सदर राहुल पांडेय, ग्लोकल विश्वविद्यालय से खालिद और दिशा भारती कॉलेज से राजीव अग्रवाल आदि ने दीप प्रज्ज्वलित किया।
फेयर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विख्यात इंस्टीट्यूट की ओर से स्टॉल लगाकर छात्र-छात्राओं को कॅरियर की जानकारी दी गई। डीएम और एसडीएम ने विभिन्न स्टॉल पर पहुंचकर जानकारी ली। फेयर में शहर से देहात तक के मेधावियों ने पंजीकरण कराकर प्रतिभाग किया।
तत्पश्चात कॅरियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी पवन कुमार ने कहा कि एजुकेशन फेयर में दसवीं और 12वीं पास मेधावियों को कॅरियर की सही दिशा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि फेयर में पश्चिमी उप्र में प्रमुख इंस्टीट्यूट आए हुए है।
ऐसे में छात्रों को छात्र छात्राएं आसानी पूर्वक कॅरियर की राह चुन सकेंगे। सफलता वह है जो आपके साइन को ऑटोग्राफ में बदल दें। एसडीएम सदर राहुल पांडेय ने कहा कि 12वीं उत्तीर्ण करने वाले मेधावी आगे की पढ़ाई को लेकर जो भी निर्णय लेंगे वहीं पढ़ाई उनका भविष्य तय करेगी।