फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा रही चाकचौबंद, आसमान से भी की निगहबानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सेंट्रल वेयर हाउस में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना संपन्न हुई। ड्रोन कैमरे से वेयर हाउस और आसपास के इलाकों में भी नजर रखी गई। पुलिस, पीएसी और अर्द्धसैनिक बलों के जवान तैनात रहे। तलाशी लेने के बाद ही प्रत्याशियों के एजेंट व चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को अंदर जाने दिया गया।
विज्ञापन

सुबह पांच बजे से ही सुरक्षा व्यवस्था में लगे तीन एडिशनल एसपी, नौ सीओ, 30 निरीक्षक, 930 उप निरीक्षक, एक कंपनी पीएससी, अर्द्धसैनिक बलों ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। इसके साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम भी काले कपड़ों में ब्लैक कमांडो की तर्ज पर तैनात रही। पुलिस ने ड्रोन कैमरे के जरिए वेयर हाउस व आसपास के इलाकों में भी चप्पे-चप्पे पर नजर रखी। तलाशी लिए जाने के बाद ही मतगणनाकर्मियों, प्रत्याशियों के एजेंट, मीडियाकर्मियों को अंदर जाने दिया गया। मौके पर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह मतगणना के दौरान जायजा लेते रहे। इसी तरह एसएसपी आकाश तोमर, एसपी सिटी राजेश कुमार, एसपी देहात अतुल शर्मा सहित कई सीओ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सक्रिय रहे, जो सेंट्रल वेयर हाउस में लगातार भ्रमण करते रहे।
कई जगह लगाई गई बैरिकेडिंग
सुरक्षा को लेकर जनता रोड पर कई जगह बैरिकेडिंग लगाई गई। जनता रोड व वेयरहाउस की तरफ आने वाले रास्तों पर वाहनों पर रोक रही। सिर्फ मतगणनाकर्मियों, प्रत्याशियों, राजनीतिक दलों के एजेंट के वाहनों अनुमति पास देखकर ही जाने दिया। पुलिस ने राकेश केमिकल तिराहा व माहिपुरा तिराहा में बैरिकेडिंग लगाकर लोगों को रोका।
विज्ञापन

घरों में कैद रहे आसपास के लोग
सेंट्रल वेयरहाउस के पास नानकपुर, गांव चकहरेटी के लोग घरों में ही कैद रहे। क्योंकि, पुलिस ने सुरक्षा को लेकर यहां रास्ता बंद किया हुआ था। इसके साथ ही माहिपुरा तिराहे से वेयर हाउस तक सभी दुकानें बंद रहीं।
खुफिया विभाग भी रहा सक्रिय
स्थानीय खुफिया विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी वेयरहाउस व आसपास क्षेत्र में मौजूद रहे, जो पल-पल की जानकारी लेकर उच्चाधिकारियों को देते रहे।

सेंट्रल वेयर हाऊस के बाहर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जाते अर्द्घ सैनिक बलों के जवान- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें