फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों में बैंकों और एटीएम की सुरक्षा बढ़ाई

विज्ञापन
त्योहारों के मद्देनजर एक बैंक पर जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। त्योहारों पर बैंकों और एटीएम की सुरक्षा के लिए थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों को अलर्ट किया गया है। नकदी को सुरक्षित रखने और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रोजाना तीन बार चेकिंग की जाएगी। अभी तक दोपहर 12 से दो बजे तक थाना क्षेत्रों में बैंकों की नियमित जांच होती रही है। जिन क्षेत्रों में एटीएम पर सुरक्षा गार्ड नहीं हैं या फिर रात में दस बजे के बाद वहां गार्ड नहीं रहते हैं, वहां भी कड़ी निगरानी रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

शहर में विभिन्न बैंकों की 200 से अधिक शाखाएं हैं, वहीं एटीएम की संख्या 150 से अधिक है। इनमें 30 फीसदी एटीएम पर दिन में भी कोई गार्ड नहीं है। रात दस बजे के बाद तो अधिकतर एटीएम से सुरक्षा गार्ड ही चले जाते हैं। त्योहारों में बैंकों और एटीएम पर आने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। बैंक या एटीएम से कैश ले जाते समय किसी ग्राहक के साथ कोई घटना न हो। इसके लिए सुरक्षा और निगरानी बढ़ाई जा रही है।
अभी तक थाना या चौकी क्षेत्र की पुलिस दोपहर के समय बैंकों और एटीएम की रूटीन चेकिंग कर रही थी। लेकिन अब सुबह 11 बजे, दोपहर 12 से दो बजे और फिर रात में नौ से 11 बजे तक बैंकों और एटीएम के बाहर गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही बैंकों और एटीएम पर किसी घटना की स्थिति में अलार्मिंग की तैयारी के लिए भी कहा गया है। थाना, चौकी क्षेत्र के पुलिसकर्मियों के साथ ही बीट टीमों के संपर्क नंबर भी बैंकों में अपडेट किए जाएंगे।
विज्ञापन

- त्योहारों में भीड़ बढ़ने के साथ ही आपराधिक घटनाओं की संभावना को कम करने के लिए यह तैयारी की गई है। सभी पुलिस टीमें पहले से अधिक राउंड के साथ गश्त करेंगी। इसके लिए विशेष चेकिंग अभियान शुरू करा दिया गया है। शहर के व्यापारियों और आम लोगों से भी अपील की जा रही है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल डायल 112, निकट की पुलिस चौकी या थाने पर पुलिस को सूचना जरूर दें। - डॉ. एस चनप्पा, एसएसपी, सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें