फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा गार्ड ने चीनी मिल पर धरना दिया

विज्ञापन
सरसावा चीनी मिल पर नारे बाजी करते सुरक्षा गार्ड - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सरसावा। सहकारी चीनी मिल में चोरों ने चोरी का विरोध करने पर सिक्योरिटी गार्ड को पीटा। घायल सुरक्षा कर्मी को साथियों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मंगलवार को मिल के सुरक्षा कर्मियों ने मिल के मुख्य द्वार पर धरना देकर नारेबाजी की। उन्होंने मिल प्रबंधन पर घायल सुरक्षा कर्मी की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मंगलवार को सहकारी चीनी मिल, सरसावा के मुख्य द्वार पर मिल के सिक्योरिटी गार्ड नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने बताया कि वे सभी यूनिट सिक्योरिटी सर्विस के कर्मचारी हैं। इस सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के 31 सिक्योरिटी गार्ड सहकारी चीनी मिल सरसावा में कार्यरत हैं। उनका साथी धूम सिंह निवासी ग्राम रायपुर थाना सरसावा सोमवार की रात में ड्यूटी पर थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि दो व्यक्ति मिल के केन यार्ड में सामान चोरी कर रहे हैं। धूम सिंह ने उनको ललकारा तो उन्होंने धूम सिंह के ऊपर कंबल लपेट दिया और ईंट से उस पर प्रहार किए और भाग गए। लहूलुहान हालत में जब धूम सिंह के चिल्लाने की आवाज आई तो अन्य साथी मौके पर पहुंचे, तब धूम सिंह ने सारा माजरा उन्हें बताया। घायल धूम सिंह को रात्रि में ही राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और मिल के सिक्योरिटी ऑफिसर को मामले से अवगत कराया।
आरोप है कि मिल प्रबंधन ने घायल सुरक्षा कर्मी के खिलाफ विरुद्ध उपेक्षा का व्यवहार किया। मंगलवार को भी वे जब अपने घायल साथी की मदद के लिए मिल प्रबंधन के पास गए तो उनसे दूरी बनाए रखी गई। इस कारण उन्होंने मिल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और मुख्य द्वार पर धरने बैठ गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में धारा 144 लागू होने के कारण तीन तीन लोगों के ग्रुप में क्रमवार धरना दे रहे हैं। उनकी मांग की कि मिल प्रबंधन घायल सिक्योरिटी गार्ड का इलाज कराए और उनके साथ उचित व्यवहार करें। इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड प्रताप सिंह, विनोद कुमार, रणधीर सिंह, सचिन कुमार, सुनील कुमार, विजेंद्र सिंह, अमित कुमार, गौरव, जसविंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, उमेश, शाहिद, विकास आदि रहे। इस संबंध में मिल के प्रधान प्रबंधक ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें