फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: समर स्पेशल ट्रेनों में सीटें हैं खाली, सीट कराएं आरक्षित

Mon, 24 Apr 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

-सहारनपुर से होकर गुजरने वाली समर स्पेशल ट्रेनों में शुरू हुई बुकिंग
-नियमित रूप से चलने वाली ट्रेनों में फुल हो चुकी हैं सीटें
विज्ञापन
भारतीय रेल (संकेतिक फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नियमित रूप से चलने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हैं। ऐसे में समर स्पेशल ट्रेनें बेहतर विकल्प बन सकती हैं। सहारनपुर के रास्ते चार समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों में सीटें आरक्षित कराकर यात्री अपने सफर को आरामदायक बना सकते हैं।

विज्ञापन


रेलवे ने चंडीगढ़ से गोरखपुर और बठिंडा से वाराणसी तक समर स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें सहारनपुर से होकर जाएंगी। चंडीगढ़-गोरखपुर समर स्पेशल चंडीगढ़ से 27 अप्रैल से 29 मई तक चलेंगी, जबकि वापसी में गोरखपुर से 28 अप्रैल से 30 मई तक चलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें:UP: CM योगी ने पूछा, युवाओं के हाथ में तमंचे चाहिए क्या? मंच से बताया यूपी में का बा, पढ़ें-भाषण की खास बातें
विज्ञापन


इसी तरह बठिंडा-वाराणसी समर स्पेशल बठिंडा से रविवार को शुरू हो गई है। इसका संचालन 14 मई तक किया जाएगा। वापसी में वाराणसी से 24 अप्रैल यानी (सोमवार) से चलेंगी और 15 मई तक चलाया जाएगा।

रेलवे ने इन समर स्पेशल ट्रेनों में टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। राहत की बात यह है कि इन ट्रेनों में सीटें खाली हैं। यात्री आरक्षण खिड़की या फिर ऑनलाइन टिकट आरक्षित करा सकते हैं। क्योंकि अन्य ट्रेनों में वेटिंग काफी लंबी चल रही है।
विज्ञापन


गर्मियों की छुट्टियों में स्पेशल ट्रेनों से बेहतर कोई विकल्प नहीं है। सीएमआई प्रदीप गिल्होत्रा ने बताया कि समर स्पेशल ट्रेनों में बुकिंग शुरू हो गई। लोग टिकट आरक्षित करा भी रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें