फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: महिला कोच में सीट है सपना, चढ़ना भी आसान नहीं

Thu, 08 Jan 2026 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
महिला कोच में सफर के लिए पुरुषों में धक्का-मुक्की :यह नजारा सहारनपुर रेलवे स्टेशन का है, जिस को
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे ने ट्रेनों में महिलाओं के लिए अलग से कोच की व्यवस्था जरूर की है, लेकिन इनके आरक्षित कोचों में पुरुष यात्रियों का कब्जा है। नियमित चेकिंग नहीं होने से कामकाजी महिलाएं और छात्राएं खुद को असहज महसूस कर रही हैं। महिलाओं को जद्दोजहद करनी पड़ती है, तब जाकर वह कोच में बैठ पाती हैं। बुधवार को इसका लाइव किया गया तो महिलाओं ने अपनी परेशानी बयां की।
विज्ञापन

सहारनपुर रेलवे स्टेशन से अप-डाउन में करीब 155 ट्रेनों का आवागमन होता है। इनमें 35 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। टीम ने रेलवे स्टेशन पर अमृतसर-लालकुआं, कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना और प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन के महिला कोच का लाइव किया। हालात यह थे कि दुर्गियाना एक्सप्रेस में सीट तो दूर महिलाओं को चढ़ने तक की जगह नहीं मिली। इस ट्रेन के पहुंचने का समय पूर्वाह्न 11:20 बजे का है, लेकिन बुधवार को ट्रेन पूर्वाह्न 11:55 बजे प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंची। महिला कोच में पहले से ही पुरुष यात्रियों का कब्जा था। महिलाओं के मुकाबले पुरुष यात्री अधिक नजर आए। सहारनपुर से भी पुरुष यात्री चढ़े।
यही हाल ट्रेन नंबर 15015 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस का रहा। यह ट्रेन प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची। इसके महिला कोच में महिलाओं से ज्यादा पुरुष यात्री बैठे मिले। ट्रेन नंबर 14241 प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस के महिला कोच में स्थिति सामान्य मिली। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें