फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अवैध निर्माणों पर लगाई सील

Thu, 09 Mar 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सील किया गया अवैध निर्माण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में अवैध निर्माण के खिलाफ चल रहा विकास प्राधिकरण का अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। विकास प्राधिकरण की टीम ने दिल्ली रोड पर दो और कोर्ट रोड पर एक अवैध व्यवसायिक निर्माण को सील किया।
विज्ञापन


जबकि बेहट रोड पर अवैध रूप से काटी जा रही एक कालोनी में महाबली की सहायता से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।  बृहस्पतिवार को विकास प्राधिकरण की टीम ने सुबह सबसे पहले दिल्ली रोड स्थित भगवान मोटर्स के पीछे  अजय कुमार के निर्माणाधीन व्यवसायिक निर्माण को सील किया।

विकास प्राधिकरण के वित्त अधिकारी विजय शुक्ला ने बताया कि तीन सौ वर्ग मीटर में  बन रही इस इमारत का मानचित्र पास नहीं कराया गया है। इसके अलावा इसमें बैसमेंट भी बनाया गया है, जो प्रतिबंधित है। 
विज्ञापन


 दिल्ली रोड पर ही पुष्कर शर्मा द्वारा अवैध रूप से कराए जा रहे व्यवसायिक निर्माण को सील किया गया। इसके बाद प्राधिकरण की टीम ने कोर्ट रोड पर रोडवेज वर्कशॉप के पास बिना नक्शा पास कराए बनाई गई एक नीचे और तीन ऊपर की दुकानों को सील किया गया। 

 यह निर्माण सिल्की डंग का बताया जा रहा है। बाद में विकास प्राधिकरण की टीम ने बेहट रोड पर योगेश बंसल द्वारा बिना मानचित्र पास कराए अवैध रूप से काटी जा रही कालोनी में महाबली की सहायता से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।

वित्त अधिकारी ने बताया कि यह कालोनी करीब 50 बीघा में काटी जा रही है। इस दौरान प्राधिकरण के उपाध्यक्ष वेदप्रकाश सिंह, सहायक अभियंता अनिल माथुर एवं एनपी सिंह, अवर अभियंता पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें