फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मीट की दुकानों पर एसडीएम ने मारा छापा, मिली मानकों की अनदेखी

विज्ञापन
विज्ञापन
- छह दुकानों से 320 किलो मीट जब्त कर नष्ट कराया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गंगोह। नगर के मेटाडोर स्टैंड स्थित मीट की दुकानों पर एसडीएम के नेतृत्व में छापा मारा गया। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदार बिना मानकों और स्वच्छता का पालन किए मीट बेचते हुए पाए गए। छह दुकानों से करीब 320 किलो मीट जब्त कर नष्ट करा दिया गया।
एसडीएम सुरेंद्र कुमार शिकायत मिलने पर जांच के लिए पहुंचे थे। करीब दो घंटे तक एसडीएम ने अन्य अधिकारियों के साथ दुकानों पर जांच की। अधिकारियों ने दुकानों के लाइसेंस और मीट के बिलों की भी जांच की। कुछ दुकानदारों के लाइसेंस मान्य पाए गए, जबकि कई के लाइसेंस की अवधि समाप्त हो चुकी थी। एसडीएम ने निर्देश दिए कि सभी दुकानदार निर्धारित सरकारी नियमों और स्वच्छता मानकों का पालन करते हुए ही व्यवसाय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद और रालोद नेता हाजी सलीम कुरैशी भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों ने कार्रवाई की जानकारी ली। कार्रवाई के दौरान सीओ शशि प्रकाश शर्मा, कोतवाली प्रभारी पीयूष दीक्षित, नगर पालिका से काशिफ कुद्दूसी, सेनेटरी फूड इंस्पेक्टर राजीव मलिक, खाद्य निरीक्षक सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें