फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने सफाई और बंदी की स्थिति जांची

Tue, 30 Aug 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर की जांच करते एसडीएम हीरालाल यादव। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर पंचायत द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत सोमवार को एसडीएम ने नगर के गली मोहल्लों में जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने सफाई नायक को 100 में से 50 नंबर दिए। कहा  कि एक सप्ताह के भीतर सफाई  का आंकड़ा पूरे सौ फीसदी आना चाहिए।

एसडीएम हीरालाल यादव पूर्व घोषणा के अनुसार सुबह के वक्त कस्बे में सफाई निरीक्षण के दौरान निकले। उन्होंने मुख्य मार्गों के साथ ही गली मोहल्लों में जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

मोहल्ला पीपलतला में नालियों की अच्छी तरह से सफाई न होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। अन्य कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था पर उन्होंने नगर पंचायत के सफाई नायक जंगबहादुर को 100 में से 50 नंबर दिए। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर सफाई व्यवस्था और अच्छी प्रकार से की गई तो वह सफाई नायक को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद एसडीएम ने बाजार का रुख किया सोमवार को साप्ताहिक बंदी के दौरान दुकान खोलकर बैठे दुकानदारों को  उन्होंने जमकर हड़काया। साप्ताहिक बंदी का पालन किए जाने की चेतावनी भी दी। 
विज्ञापन


वहीं, उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालकों के यहां जाकर लाइसेंस चेक किए और फार्मासिस्ट न होने पर कार्रवाई की चेेतावनी दी। एसडीएम के इस रुख को देख मेडिकल स्टोर मालिकों में हड़कंप मच गया। ज्यादातर तो अपनी दुकानें बंद कर भाग गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें