फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरथा जोन के स्टोन क्रशरों पर निरीक्षण करने पहुंचे डीएम

विज्ञापन
साढौली में यमुना नदी पार करते लिए नाव पर सवार डीएम अखिलेश सिंह - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। हरियाणा के खनन माफिया की ओर से यूपी में आकर अवैध खनन करने और बरथा जोन के स्टोन क्रशरों के साथ साठगांठ की बात सामने आने के बाद जिलाधिकारी ने जनपद के कई इलाकों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के अचानक निरीक्षण से खनन माफिया और स्टोन क्रशर मालिकों में हड़कंप मचा रहा। कई जगहों पर लाखों का जुर्माना लगाया है। बरथा जोन में स्टोन क्रशरों पर माल की पैमाइश के आदेश जिलाधिकारी ने खान अधिकारी को मौके पर दिए हैं। एसडीएम को हरियाणा से लगे सीमाओं का तुरंत सीमांकन के भी निर्देश दिए हैं। खान विभाग की ओर से जनपद के तीन स्टोन क्रशरों का लाइसेंस निरस्त किया गया। लाखों का जुर्माना भी लगाया गया। हरियाणा की ओर से यमुना के बेहट क्षेत्र में आकर खनन करने वालों पर भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

नाव से माफिया को दबोचने निकले डीएम
साढ़ौली कदीम। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने राजस्व विभाग एवं खनन विभाग की टीम के साथ यमुना में हो रहे अवैध खनन की मौके पर पहुंचकर जांच की। नाव में सवार होकर जैसे ही डीएम यमुना के दूसरे किनारे पर पहुंचे तभी यूपी की सीमा में अवैध खनन कर रहे हरियाणा के खनन माफिया मौके से फरार हो गए। गांव बरथा असलमपुर व नुनयारी में यमुना के घाटों पर पहुंचे। जिलाधिकारी का काफिला देख यमुना के दूसरे किनारे यूपी की सीमा में खनन कर रहे हरियाणा के खनन माफिया भाग निकले। जिलाधिकारी ने टीम के साथ नाव से यमुना के दूसरे किनारे हो रहे अवैध खनन की जांच करते हुए राजस्व एवं खनन विभाग को अवैध खनन का सीमांकन एवं मूल्यांकन करने के आदेश दिए।
खनन माफिया पर कार्रवाई
गंगोह। खेत से रेत हटाने की परमिशन की आड़ में पट्टाधारकों की ओर से किए जा रहे अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम पूरण सिंह राणा की तहसीलदार देवेंद्र कुमार और राजस्व टीम के साथ छह घाटों पर करीब चार घंटे तक चली कार्रवाई के बाद 13 पोकलेन मशीनों को सीज कर दिया। एसडीएम ने सभी घाटों के पट्टाधारकों पर 5-5 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की संस्तुति की रिपोर्ट डीएम को भेजी है। यमुना खादर के हलवाना और नाईमजरा क्षेत्र में चलाए जा छह घाटों पर जांच के दौरान निर्धारित सीमा क्षेत्र से बाहर यमुना नदी में रेत खनन होते पाया गया।

साढौली कदीम क्षेत्र में यमुना में खनन की जांच को पहुंचे डीएम अखिलेश सिंह- फोटो : SAHARANPUR

साढौली कदीम क्षेत्र में नाव पर बैठ कर यमुना पार जाते डीएम अखिलेश सिंह- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें