फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: सीएम योगी की सभा में जा रहे एसडीएम की गाड़ी पलटी, घायल हुए कई कर्मचारी, कार हुई दुर्घटनाग्रस्त

Fri, 12 Apr 2024 12:43 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : सीएम योगी की सभा में जा रहे एसडीएम की गाड़ी पलट गई। इस हादसे में एसडीएम समेत कई कर्मचारी घायल हो गए। एसडीएम की गाड़ी भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
सहारनपुर में एसडीएम की गाड़ी पलटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में बड़गांव जा रहे एसडीएम रामपुर मनिहारान मानवेंद्र सिंह की सरकारी गाड़ी गांव मुंंडीखेड़ी के पास एक कार से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में एसडीएम और उनके कर्मचारी घायल हो गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह घायलों को गाड़ी से बाहर निकला। इसके बाद एसडीएम सहित सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


हादसा सहारनपुर-बड़गांव मार्ग पर रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव मुंडीखेड़ी के पास शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव से अचानक सड़क पर आई कार एसडीएम की सरकारी गाड़ी से टकरा गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हालांकि, उसकी कार का बंपर और अन्य सामान टूट कर सड़क पर गिर पड़ा।

यह भी पढ़ें: Meerut : नमाज पढ़ने को लेकर हुआ बखेड़ा, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की के बाद हाथापाई की नौबत आई

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एसडीएम की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Baghpat: ASP ने सपा प्रत्याशी को लगाई फटकार, गले से उतरवाया पार्टी का पटका, नोकझोंक; वायरल हो रहा वीडियो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें