फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: भाजपा नेता की अवैध कॉलोनी पर चला एसडीए का बुलडोजर

Wed, 27 Aug 2025 01:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भाजपा नेता द्वारा तीन लोगों के साथ मिलकर काटी जा रही अवैध कॉलोनी में मंगलवार को विकास प्राधिकरण का बुलडोजर चला। कॉलाेनी में हुए छोटे-मोटे निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया गया। मामला दिनभर चर्चा में रहा।
विज्ञापन

टपरी मार्ग पर एक स्कूल के पास भाजपा नेता द्वारा 20 बीघा जमीन पर प्लॉटिंग की जा रही थी। प्राधिकरण की जांच में कॉलोनी अवैध पाई गई। इसके बाद प्राधिकरण ने कॉलोनी पर कार्रवाई की तैयारी की। चर्चा है कि भाजपा नेता ने कॉलोनी को बचाने के लिए राजनीतिक दबाव बनाने का प्रयास किया, लेकिन मंगलवार को विकास प्राधिकरण की टीम जेसीबी लेकर पहुंची और कॉलोनी में हुए छोटे निर्माणों को ध्वस्त किया। इसके अलावा दाबकी जुनारदार में पानी की टंकी के पास एक व्यक्ति द्वारा 120 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में भूतल पर बनाए जा रहे गोदाम को सील किया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में सहायक अभियंता वीरेश राणा, अवर अभियंता शोएब आलम, राहुल, लाल बहादुर, अमरनाथ, रिजवान अली, विजय बिष्ट, कर्मवीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें