फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीए ने तीन निर्माण सील और एक ध्वस्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीए ने तीन निर्माण सील और एक ध्वस्त कराया
विज्ञापन

सहारनपुर। विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए बुधवार को तीन निर्माणों को सील किया, जबकि एक निर्माण को ध्वस्त कराया गया। कार्रवाई मल्हीपुरा रोड, दाबकी मार्ग और दिल्ली रोड पर की गई।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण के सचिव विजय शुक्ला ने बताया कि दाबकी मार्ग पर एक व्यक्ति के द्वारा भूतल पर दो दुकानों और पीछे गोदाम का निर्माण कराया जा रहा है। स्थलीय निरीक्षण में स्वीकृत मानचित्र नहीं दिखाया गया। संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा चुकी थी। बुधवार को टीम ले जाकर निर्माण को सील कराया गया। दिल्ली रोड पर एक प्राइवेट अस्पताल के सामने एक व्यक्ति के द्वारा भूतल पर दो दुकानों और दो कमरों का निर्माण तथा प्रथम तल पर आवासीय निर्माण कराया जा रहा है। मौके पर कोई स्वीकृत मानचित्र नहीं दिखाया गया। निर्माण के विरुद्ध भी संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा चुकी है। उक्त निर्माण को भी बुधवार को सील किया गया। पूजा एंक्लेव में भी एक व्यक्ति के द्वारा बेसमेंट, भूतल और प्रथम तल पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उक्त निर्माण के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई थी। बुधवार को इस निर्माण को भी सील कराया गया है। इसके अलावा मल्हीपुर रोड पर सनसिटी कॉलोनी की बगल में एक व्यक्ति द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। स्थलीय निरीक्षण में स्वीकृत मानचित्र नहीं दिखाया गया। नोटिस जारी किया गया था, जिसकी अनदेखी की गई। उक्त निर्माण को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें