फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर एसडीए का डिवाइडर

Tue, 20 Oct 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास के नाम पर कागजी घोड़े दौड़ाने वाले सहारनपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) के अफसरों का नया खेल सामने आया है। अपनी खराब और जर्जर सड़कों की सुध लेने की बजाय एसडीए के अधिकारी नेशनल हाईवे अथारिटी की रोड पर करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं।
विज्ञापन


देहरादून चौक से नौगजा पीर तक एनएच पर एसडीए डिवाइडर बनवा रहा है। इसके अलावा मानकमऊ के पास भी लोकनिर्माण विभाग की सड़क पर भी एसडीए करीब 18 लाख रुपये खर्च कर डिवाइडर बनाने की तैयारी में है। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर शहर की बदहाल सड़कों को छोड़कर अफसर एनएच पर डिवाइडर बनाने में क्यों रुचि दिखा रहे हैं?

पिछले दिनों एसडीए की गुपचुप बैठक में देहरादून चौक से नौगजा पीर तक डिवाइडर बनाने के लिए एक करोड़ रुपए का बजट अवमुक्त किया गया है। यही नहीं, आनन-फानन में इस पर एसडीए डिवाइडर बनाने में भी जुट गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि साढ़े चार किलोमीटर लंबी सड़क पर डिवाइडर के लिए एक करोड़ रुपए का भारी-भरकम बजट पास किया गया है।
विज्ञापन


जबकि विकास प्राधिकरण की पेपर मिल रोड, कोर्ट रोड, बोमनजी रोड सहित कई सड़कें बदहाल हैं। उधर, अफसर यह तर्क दे रहे हैं कि इस सड़क पर डिवाइडर के लिए एनएच से संपर्क किया गया था। मगर, उनके पास बजट नहीं होने के कारण विकास प्राधिकरण ने यह काम शुुरू कर दिया।

हालांकि अब तक एनएच ने डिवाइडर के काम पर आपत्ति नहीं की है, मगर एसडीए ने कोई अनापत्ति भी नहीं ली है। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी की भी सड़क पर भी 18 लाख रुपये खर्च कर डिवाइडर बनाने की तैयारी है।

एक किमी पर 22 लाख खर्च
नेशनल हाईवे पर बन रहे डिवाइडर निर्माण में एसडीए का बजट काफी तगड़ा है। बजट के मुताबिक साढ़े चार किमी डिवाइडर में एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस लिहाज से एक किमी डिवाइडर में करीब 22 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। आम बजट के मुताबिक यह काफी ज्यादा माना जा रहा है।

ताक पर नियम
एसडीए के डिवाइडर निर्माण में नियम कायदे भी ताक पर रखे गए हैं। इसमें डिवाइडर पर जगह-जगह मानमानी तरीके से कट खोले गए हैं। जबकि हाईवे पर डिवाइडर निर्माण के बेहद ही सख्त नियम हैं। मगर, निजी संस्थाओं से साठगांठ कर सड़क पर जगह-जगह कट बनाए जा रहे हैं। जो भविष्य में हादसों का कारण भी बन सकते हैं।

हाईवे पर डिवाइडर के लिए एनएच के पास बजट नहीं था। इसी कारण तत्कालीन मंडलायुक्त ने हाईवे पर एसडीए को डिवाइडर निर्माण का आदेश दिया था। कमिश्नर के आदेेश पर ही यह निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

- वेद प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष, विकास प्राधिकरण
मेरी जानकारी में यह मामला नहीं है। पूरे मामले को दिखवाने के बाद ही कुछ बता पाऊंगा। इस संबंध में एसडीए के अधिकारियों से बात की जाएगी।
- एमपी अग्रवाल, मंडलायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें