फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में बिजली चोरी में गंगोह अव्वल

Sun, 18 Oct 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी करने में नगर पूरे प्रदेश में अव्वल है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यहां 80 प्रतिशत बिजली चोरी होती है। यदि लाइनलॉस 15 से 20 प्रतिशत पर आ जाए तो नगर को रोजाना 18 घंटे बिजली मिल सकेगी।
विज्ञापन


चेकिंग अभियान का समय पूरा होने के बावजूद यहां फिर से रात-दिन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। बिजली चोरी करने वाले लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही उनसे जुर्माना वसूला जाएगा।

लखनौती रोड स्थित बिजलीघर पर रविवार को विद्युत निगम के चीफ सुभाषचंद श्रीवास्तव ने बताया कि गंगोह नगर बिजली चोरी के मामले में पूरे प्रदेश में सबसे अव्वल है। 21 जुलाई से 21 अक्टूबर तक नगर में चले चेकिंग अभियान के दौरान विभागीय जांच में यहां 80 प्रतिशत बिजली चोरी होना पाया गया है। इसके अलावा उपभोक्ताओं पर करीब 15 करोड़ रुपये बिल के भी बकाया हैं।
विज्ञापन


चेकिंग अभियान की निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बावजूद बिजली चोरी करने वाले लोगों के खिलाफ दिन और रात में सघन चेकिंग अभियान लगाया जाएगा। उन्होंने जागरूक उपभोक्ताओं से बिजली चोरी करने वाले लोगों की जानकारी विभागीय अधिकारियों को देने की अपील करते हुए कहा कि यदि बिजली चोरी 80 से घटकर 15 से 20 प्रतिशत पर आ जाती है। तो नगरवासियों को हर रोज 18 घंटे सप्लाई मिलेगी।

बताया कि बिजली चोरी करने वाले लोगों से जब से गंगोह में बिजली है तब से लेकर अब तक के बिल के रूप में राजस्व वसूली करने के साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि यहां बकाया बिलों की वसूली धीमी और चोरी ज्यादा होने के कारण एमडी भी इसी सप्ताह नगर का दौरा करने आएंगे।

इस मौके पर एससी संजय जैन, एक्सईएन विनोद कुमार, एआईटी रवि कुमार, एई मीटर सत्येंद्र कुमार, एसडीओ अशरफ लाल, जेई राजेंद्र यादव, रविंद्र सैनी, जगदीश वर्मा, सोमेश कुमार, सुनील दत्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें