फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे युवक ने की मूर्तियां खंडित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। बुधवार की शाम गांव भांकला में एक सिरफिरे युवक ने धर्मस्थल में घुस कर देवी देवताओं की मूर्तियों को खंडित कर दिया। उसे ऐसा करते देख पुजारी की पत्नी ने शोर मचाया जिसे सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। युवक की इस हरकत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। सीओ ने किसी तरह लोगों को समझा बुझा कर शांत किया। बाद में धर्मस्थल समिति ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए खंडित मूर्तियों को गंगा में विसर्जित कर नई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का निर्णय लिया।
विज्ञापन

थाने में दी तहरीर के अनुसार बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे गांव भांकला निवासी जसबीर पुत्र शिवलाल गांव में स्थित धर्मस्थल में जा घुसा। उसने वहां स्थापित देवी देवताओ की सभी मूर्तियों को खंडित कर डाला। घटना के समय मंदिर के पुजारी संदीप की पत्नी ममता ने उसे रोकने का प्रयास किया परंतु वह नहीं रुका। ममता द्वारा शोर मचाने पर मंदिर में पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी जसबीर को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जसबीर को हिरासत में लिया और थाने आ गई। जब इस घटना की जानकारी अन्य ग्रामीणों को हुई वह बड़ी संख्या में थाने पर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच सीओ अरविंद पुंडीर पहले गांव और फिर थाने पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिला कर शांत किया। थाने पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ सीओ ने वार्ता की। वार्ता में तय हुआ कि आरोप के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा मंदिर समिति खंडित मूर्तियों को हरिद्वार गंगा में विसर्जित कर वहां से नई मूर्तियां लाकर विधि विधान के साथ मंदिर में स्थापित कराएगी।
उधर, सीओ अरविंद पुंडीर ने बताया कि कुछ लोग युवक को नशेड़ी तो कुछ तांत्रिक बता रहे हैं। यह जांच के बाद ही पता चलेगा कि मूर्तियों को खंडित करने के पीछे क्या मानसिकता है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। गांव का माहौल अब शांत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें