फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर बाहर से आने वाले यात्रियों का स्क्रीनिंग, एंटीजन टेस्ट और आरटीपीसीआर टेस्ट कराने के निर्देश दिए। किसी यात्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पूर्ण चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सरकारी और निजी कार्यालय में अधिकतम 50 प्रतिशत कर्मचारियों की क्षमता के साथ रोस्टर के आधार पर कार्य होगा। सभी कार्यालयों में कोविड हेल्प डेस्क अनिवार्य रूप से स्थापित की जाए। कहा कि निजी कार्यालय में यदि कोई कर्मचारी कोविड पॉजिटिव मिलता है तो उसे सात दिन के होम आइसोलेशन की अवधि के वेतन का भी भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर गठित प्रशासनिक एवं मेडिकल टीम बाहर से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग के साथ ही समुचित उपचार की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करे। जो यात्री स्वेच्छा से टेस्ट कराना चाहते हैं उनका भी टेस्ट कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें