फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुतला फूंकने में झुलसे प्रदर्शनकारी

Sun, 03 Sep 2017 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
चीनी सामान का पुतला फूंकने के दौरान झुलसा युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चीनी उत्पादों के विरोध में पुतला फूंकने का प्रयास कर रहे बजरंग दल के आधा दर्जन कार्यकर्ता झुलस गए। जिसमें एक कार्यकर्ता की हालत गंभीर है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


शनिवार कार्यकर्ता दिल्ली रोड स्थित आईटीआई के पास पहुंचे और चीनी सामानों की बिक्री के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद एक पुतला बनाया और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक कार्यकर्ता ने पेट्रोल तेजी से पुतले की ओर फेंका उसी समय किसी ने पुतले में आग लगा दी।

जिससे पुतले के आसपास खड़े आधा दर्जन कार्यकर्ता झुलस गए। किसी के बालों में आग लगी, तो किसी के पैंट में और किसी की शर्ट में, जबकि कार्यकर्ता मोंटी को आग ने पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वहां भगदड़  मच गई। कार्यकर्ता पुतला फेंक कर भाग खड़े हुए। 
विज्ञापन


लोगों ने गंभीर रूप से झुलसे मोंटी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इस संबंध में बजरंग दल के महानगर संयोजक कपिल पंडित का कहना है कि पेट्रोल के कुछ छींटे कार्यकर्ताओं पर पड़ गए थे। जिससे भगदड़ मच गई। कोई झुलसा नहीं है। मोंटी को भी हल्के फुल्की चोट लगी है।  लेकिन वह अब ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें