फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गर्मी का सितम जारी, 42 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दो दिन से न्यूनतम तापमान 29 और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। ऐसे में गर्मी से राहत नहीं है। शनिवार को धूप झुलसाऊ रही, जिसमें निकलना मुश्किल रहा।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह हल्के बादल छाए हुए थे। छह बजे तक सूरज बादलों में छिपा हुआ था, लेकिन उसके बाद बादल छंटते चले गए और धूप निकल आई। हवा की गति बेहद धीमी होने की वजह से उसका एहसास न के बराबर रहा। सुबह 10 बजे के बाद धूप तेज रही। दोपहर 12 बजे के बाद सड़कों और बाजारों में लोग कम निकले। इसकी वजह चिलचिलाती धूप रही। कई लोग घर से छाता लगाकर निकले। मौसम वेधशाला के प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि अगले दो से तीन दिन गर्मी के ऐसे ही बने रहने का अनुमान है। उन्होंने 29 जून से मानसून आने की संभावना जताई है। उसके बाद जुलाई में पूरे महीने कभी बारिश तो कभी मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।

42 डिग्री तापमान के बीच स्कूलों में तप रहे नौनिहाल
सहारनपुर। गर्मियों की छुट्टियों के बाद परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय 25 जून से खुल गए हैं, लेकिन गर्मी के कारण कम ही छात्र विद्यालय पहुंच रहे हैं। उधर, विद्यालयों में कई प्रकार की समस्याएं आ रही हैं। देहात में बिजली के घंटों गायब रहने की वजह से विद्यालयों में पंखे बंद पड़े हैं। ऐसे में बच्चों गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संदीप सिंह पंवार जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विद्यालयों के समय में परिवर्तन की मांग कर चुके हैं। उन्होंने प्रातः 7:30 से दोपहर 12:30 तक विद्यालय खोलने की मांग की है, जिससे कि गर्मी के दुष्प्रभाव से बच्चों को बचाया जा सके। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजकुमार चौधरी का कहना है कि भयंकर गर्मी में बच्चों की सेहत खराब हो रही है। बिजली आपूर्ति प्रभावित है। उन्होंने भी समय परिवर्तन की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें