ट्रक की चपेट में आने से स्कूटर सवार की मौत
सहारनपुर। दीवानी कचहरी मोड़ पर ट्रक की चपेट में आने से स्कूटर सवार व्यक्ति की मौत हो गई। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि राज विहार कॉलोनी निवासी कमल कुमार (55) स्कूटर पर शुक्रवार की रात पौने दस बजे कोर्ट रोड की तरफ से घर लौट रहे थे। वह जब दीवानी कहचरी से कोतवाली सदर बाजार मार्ग की तरफ से मुड़े तो सामने से आ रहे ट्रक ने स्कूटर में टक्कर मार दी। हादसे में कमल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
-----------
जीपीओ रोड पर मिला युवक का शव
सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में जीपीओ रोड पर 33 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया दिया है। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक काले रंग लॉवर और भूरे रंग की जर्सी पहने हुए था। जांच में पता चला कि युवक रेलवे स्टेशन के आसपास रहता था। दो दिन पूर्व इसी मार्ग पर एक वृद्घ का शव पड़ा मिला था।