सहारनपुर में एकीकृत बागवानी विकास मिशन की ओर से लगाए गए औद्योनिक मेले एवं गोष्ठी में वैज्ञानिकों ने किसानों उन्नत बागवानी करने के टिप्स दिए। उन्होंने किसानों को बागों में लागत कम करने और अधिक मुनाफा कमाने की तकनीक पर विस्तार से जानकारी दी।
बृहस्पतिवार को कंपनी बाग परिसर में आयोजित मेले और गोष्ठी का उद्घाटन डीएम शफक्कत कमाल ने किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों द्वारा दिए जा रहे टिप्स अपनाकर बागवानी को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है।
माइकोलोजिस्ट डॉ. पीके सक्सेना ने आम, लीची और अमरूद के बागों की रोपाई की आधुनिक तकनीकी के बारे में बताया। केवीके के प्रभारी डॉ. सत्यप्रकाश ने पुष्प उत्पादन की तकनीक और संरक्षित खेती पर विचार रखे। आभा जोशी ने आम और लीची के बागों में जल प्रबंधन पर जानकारी दी।
वरिष्ठ उद्यान वैज्ञानिक डॉ. वीपी शाही ने बागों के जीर्णोद्घार, कैनोपी मैनेजमेंट की आधुनिक तकनीक एवं लाभ और शाकभाजी पौध उत्पादन पर किसानों को टिप्स दिए।
उप निदेशक उद्यान डॉ. जयभगवान ने पॉली हाउस लगवाने, ड्रिप, स्प्रिंकलर सिस्टम के उपयोग पर विचार रखे। जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार ने किसानों को जिला औद्योनिक मिशन, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, नेशनल मिशन फार संस्टेनेबुल एग्रीकल्चर योजनाओं की जानकारी दी।
प्रगतिशील किसान राजपाल सिंह जगहैता, सेठपाल नंदी और सुरेंद्र सिंह नुनियारी, महक सिंह चौरा खुर्द आदि ने किसानों से अपने अनुुुभव साझा किए। उत्तम सिंह, सेंहसरपाल सिंह, राजेंद्र तोमर, विजयपाल, नाथीराम, चुहुड़ सिंह, अजय कुमार, अश्वनी कुमार रहे।