फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिले के लिए विद्यार्थियों की बाट जोह रहे विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में सात नव निर्मित राजकीय इंटर कॉलेज 13 अप्रैल 2022 से शुरू किए गए हैं, जिसकी वजह से वहां दाखिले के लिए विद्यार्थी कम संख्या में पहुंच रहे हैं। बेहद कम संख्या के कारण शिक्षण कार्य के लिए बेहतर माहौल नहीं बन पा रहा है। ऐसे में विभाग ने अभिभावकों से अपील कर रहा है कि वह अपने बच्चों का दाखिला उक्त विद्यालयों में कराएं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना के तहत अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा जनपद में सात राजकीय इंटर कॉलेजों का निर्माण कराया गया है। यह विद्यालय कक्षा छह से 12 तक के हैं। विद्यालयों का निर्माण पुवांरका ब्लॉक के गांव कैलाशपुर, गंगोह के गांव झाड़वन और बीनपुर, साढ़ौली कदीम के गांव दबकौरा और हबीबपुर तपोवन, देवबंद के गांव सांपला बक्काल और नागल ब्लॉक के गांव बन्हेड़ा खास में बनाए गए हैं। 13 अप्रैल 2022 से ही इन विद्यालयों की शुरूआत की गई है, जबकि सत्र की शुरूआत एक अप्रैल से हो जानी चाहिए थी, लेकिन विद्यालयों के हस्तांतरण की प्रक्रिया में हुई देरी की वजह से इन विद्यालयों में सत्र 13 दिन देरी से शुरू हो सका है। लेकिन अभी तक बेहद कम संख्या में दाखिले हो सके हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को दाखिले के लिए अभिभावकों से संपर्क करने को कहा है, जिससे दाखिलों की संख्या बढ़ाई जा सके। साथ ही विभाग ने भी अभिभावकों से अपील की है कि वह अपने बच्चों का दाखिला इन विद्यालयों में कक्षा छह से 12 तक किसी भी कक्षा में करा सकते हैं।
जनपद में सात नए राजकीय इंटर कॉलेज बने हैं, जिनका संचालन 13 अप्रैल 2022 से शुरू हुआ है। संबंधित क्षेत्र के अभिभावकों से अपील है कि वह अपने बच्चों का दाखिला इन विद्यालयों में कराएं। यहां योग्य शिक्षक और तमाम बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रवि दत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें