फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह से 11 वर्ष के छात्रों के टीकाकरण के लिए स्कूल तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
छह से 11 वर्ष के छात्रों के टीकाकरण के लिए स्कूल तैयार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। किशोराें के टीकाकरण के बाद अब सरकार छह से 11 आयु वर्ग के विद्यार्थियों के कोविड टीकाकरण की तैयारी में जुटी है, जिसके लिए मानसिक रूप से स्कूल भी तैयार हैं। प्रधानाचार्यों का कहना है कि छह से 11 वर्ष के शत प्रतिशत बच्चे किसी ना किसी स्कूल के छात्र हैं। अभिभावकों के साथ ही स्कूलों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह उक्त आयु वर्ग के बच्चों को टीका लगवाएं। गौरतलब है कि 12 से 14 और 15 से 17 आयु वर्ग के विद्यार्थियों का टीकाकरण स्कूलों संचालकों की मदद से ही सफल हुआ है।
कैंप लगवाकर सभी को लगवाया टीका
महानगर के आशा मॉडर्न स्कूल के प्रधानाचार्य एवं सीबीएसई के जिला कॉअर्डिनेटर डॉ. दिव्य जैन ने बताया कि किशोराें के टीकाकरण मेें ना केवल स्कूल में पंजीकृत किशोर टीका लगवा रहे हैं, बल्कि आसपास रहने वाले परिवारों के किशोर भी टीका लगवाने पहुंच रहे हैं। स्कूल में पंजीकृत 15 से 17 आयु वर्ग के शत प्रतिशत छात्रों का टीकाकरण हो चुका है। 12 से 14 आयु वर्ग का टीकाकरण प्रगति पर है। जैसे ही छह से 11 वर्ष वालों की टीकाकरण शुरू होगा स्कूल उसमें भी सहयोग करेगा।
विज्ञापन

बच्चों के टीकाकरण के लिए हम तैयार
दिल्ली रोड स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य राजीव शुक्ला ने बताया कि स्कूल में पंजीकृत किशोरों के टीकाकरण के लिए स्कूल ने पहले सभी अभिभावकों को भरोसे में लिया, जिसके बाद उनका टीकाकरण स्कूल ही में कराया गया। कुल 550 किशोर छात्र हैं, जो वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके हैं। रही बात छह से 11 आयु वर्ग वालों की। जब भी सरकार टीकाकरण शुरू कराएगी। राष्ट्र और बच्चों के हित में स्कूल आगे आकर स्कूल में पंजीकृत इस आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण कराएगा।
कोरोना से बचाव को कोविड टीका जरूरी
दिल्ली रोड स्थित पाइनवुड स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. संजीव जैन ने बताया कि वह अपने स्कूल में पंजीकृत सभी किशोरों को टीका लगवा चुके हैं। शिक्षक और स्टाफ के सदस्य वैक्सीन की दोनों खुराक पहले से ले चुके हैं। यदि सरकार छह से 11 आयु वर्ग के बच्चों के लिए भी टीकाकरण शुरू कर रही है तो यह अच्छी बात है। जब भी टीकाकरण शुरू होगा स्कूल में पंजीकृत छह से 11 आयु वर्ग के सभी बच्चों को टीका लगवाया जाएगा।
विज्ञापन

कोविड टीकाकरण जन सहयोग के बिना सफल नहीं हो सकता था। समाज के हर वर्ग ने टीकाकरण के लिए आगे आकर सहयोग किया है। किशोरों के टीकाकरण में स्कूलों का बड़ा योगदान रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि स्कूल भविष्य में भी सहयोग बनाए रखेंगे।
- डॉ. सुनील कुमार वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें