फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ब्रेक फेल होने से पलटी स्कूल बस, बाल-बाल बचे बच्चे

Wed, 15 Oct 2025 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनौती। शकरपुर के एचआर इंटरनेशनल स्कूल की बच्चों से भरी बस स्कूल आते वक्त ब्रेक फेल होने के बाद खेत में पलट गई। इससे बच्चों में चीख पुकार मच गई। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि सभी बच्चे सुरक्षित रहे। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अभिभावकों ने जमकर हंगामा काटा। इस दौरान उनकी स्कूल प्रबंधक से तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन



एचआर इंटरनेशनल स्कूल शकरपुर की बस मंगलवार सुबह क्षेत्र के गांवों से बच्चे लेकर स्कूल लौट रही थी। करीब आठ बजे कुंडा खुर्द-लखनौती मार्ग स्थित बेगी बांसदेवा के पास बस अचानक पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही अभिभावकों में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर पहुंचे अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर अनफिट बस चलने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। अभिभावकों द्वारा पूछने पर गाड़ी चालक ने बताया कि उसने रेत से भरे घोड़ा बुग्गी को बचाने के दौरान बस एक साइड की लेकिन उसी दौरान ब्रेक नहीं लग सके। इस कारण गाड़ी खेत में जा कर पलट गई। बस पलटने की सूचना पर स्कूल प्रबंधक जगदीश कुमार भी पर पहुंचे।
इस दौरान अभिभावकों और स्कूल प्रबंधक के बीच तीखी नोकझोंक हुई। हंगामे के बाद मामला शांत हुआ। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन से नई गाड़ी लगाने की मांग की। उनका साफ कहना था कि यदि स्कूल नई बस नहीं लगाता है तो वह अपने बच्चे नहीं भेजेंगे।
विज्ञापन

उधर, स्कूल प्रबंधक जगदीश कुमार का कहना है कि वाहन की फिटनेस आदि सब सही है। अचानक किसी घोड़ा बुग्गी के सामने आने से हादसा हो गया। सभी बच्चे सुरक्षित हैं।
वहीं, चालक का कहना है कि बस के ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ है।

पहले भी हो चुके हादसे

बता दें कि स्कूलों में लगे अनफिट और कबाड़ वाहन बच्चों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। छह अक्तूबर को मिर्जापुर में भी बच्चों से भरी स्कार्पियो पलटने से सात साल के बच्चे हार्दिक की मौत हो गई थी। इसके बाद भी स्कूल संचालक इन हादसों से कोई सबक नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें