फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: पीडब्ल्यूडी का अवर अभियंता 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Tue, 14 Oct 2025 04:38 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

Saharanpur News: सहारनपुर में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता नीरज कुमार को एंटी करप्शन टीम ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। शिकायत पर कार्रवाई कर टीम ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

 

विज्ञापन
- फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में एंटी करप्शन टीम ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अवर अभियंता नीरज कुमार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। अभियंता पर आरोप है कि वह बिल पास कराने के एवज में ठेकेदार से रिश्वत मांग रहा था।

नकुड़ के गांव सहाबा माजरा निवासी धीर सिंह ने एंटी करप्शन थाने में शिकायत दी थी कि अवर अभियंता नीरज कुमार उनसे बिल पास कराने के लिए 50 हजार रुपये की मांग कर रहा है। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने जाल बिछाया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सपा में बड़ा फेरबदल: मेरठ के जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी हटाए गए, कर्मवीर गुर्जर को मिली कमान

योजना के अनुसार मंगलवार को एंटी करप्शन टीम ने लोक निर्माण विभाग के प्रथम तल पर छापा मारकर अभियंता नीरज कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। उसे मौके से ही गिरफ्तार कर थाना सदर बाजार लाया गया।

पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एंटी करप्शन टीम अब उससे आगे की जानकारी जुटा रही है कि क्या विभाग में और भी लोग इस प्रकरण में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें