फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मियों का नगर निगम पर प्रदर्शन

Tue, 12 Jan 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम में होने वाली संविदा सफाईकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया में सामान्य, ओबीसी और एसटी को भी शामिल करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने इसके विरोध में नगर निगम में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर वाल्मीकि समाज के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। सफाईकर्मियों के अन्य संगठनों ने भी प्रक्रिया में बदलाव न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी नेता सोनी आजाद ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार वाल्मीकि समाज से उसका हक छीन लेना चाहती है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


कहा कि 2013 में सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष जुगल किशोर वाल्मीकि की ओर से लखनऊ में कराई गई रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और शहरी विकास एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री आजम खां ने वाल्मीकि समाज को सफाईकर्मियों के पदों पर नियुक्त करने का वादा किया था।

मगर अब जो शासनादेश जारी किया गया है, उसमें अन्य वर्गों को भी कोटे के हिसाब से रखे जाने की बात कही जा रहा है, जो वाल्मीकि समाज के साथ धोखा है। प्रदर्शनकारियों में धीरज आजाद, राजकुमार घावरी, साथी लक्ष्मण, राजकमल गौतम, राज पहलवान, बबलू बौहत, रमेश, अनुज, अशोक, अविनाशी लाल, रोमी भगत, कुलदीप, भारतराज, सोनीराज, मुकुल, विकास, अश्वनी, सोनू, कल्लू, कंवरपाल, धन्नी, बबली, सोनिया, उषा, सोमती, निरंजन, हंसराज, संदीप, अमित आदि मौजूद थे।

आंदोलन को चेताया
सफाई कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को बैठक कर संविदा सफाईकर्मियों की भर्ती के लिए जारी शासनादेश की निंदा करते हुए इसे वाल्मीकि समाज विरोधी बताया।

संगठन के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र बिरला ने सामान्य, ओबीसी और एसटी वर्ग के लोगों को भर्ती प्रक्रिया से बाहर न करने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर विनोद चौधरी, तिलकराज बहोत, गौरव कुमार, सतीश आदिवाल, सुनील चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें