फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकारों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा

Tue, 12 Jan 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर सिटीजन फाउंडेशन की ओर से आयोजित जिला अंतरविद्यालय नृत्य प्रतियोगिता ताल से ताल मिला के सेमीफाइनल मुकाबले में प्रतिभागियों ने एक-दूसरे से आगे निकलने के लिए जमकर धमाल मचाया। फाइनल मुकाबले में जहां आठ डांस ग्रुप ने प्रवेश किया, वहीं 24 प्रतिभागियों ने सोलो वर्ग में क्वालीफाई किया है। 
विज्ञापन


नेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में सोलो वर्ग के सभी प्रतिभागियों ने ताल भाव एवं प्रस्तुति पर खास ध्यान देते हुए निर्णायकों को हर संभव आकर्षित करने की कोशिश की। निर्णायक मंजुला सक्सेना और अनीता अग्रवाल ने ग्रुप ए में भावनी कपूर, अर्पिता, रिया अग्रवाल, आस्था, कशिका मकानी, आयुषी और वरुण मकानी का फाइनल के लिए चयन किया।

ग्रुप बी में अनुष्का, नंदिनी, कशिश जैन, वसुंधरा, खुशी नैब, मन्नत अरोड़ा, दिव्यांशी, खुशी सिंघल, वंशिका और अवंतिका सिंह ने फाइनल की कैप हासिल की। ग्रुप सी में प्रिंसी, आयुषी, वानी शर्मा, तेजस्वी, तान्या सिंघल, सोनाली, राहुल और गीतांजलि ने फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


ग्रुप डी के कड़े मुकाबले में श्री दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज के भाविक ग्रुप, वैष्णवी ग्रुप, डेलमांड ग्रुप, स्टार बी ब्वायज ग्रुप, ओम डांस ग्रुप, रूद्र डांस ग्रुप और ड्यूट में एशित, रिया, खुशी, तेजस्वी, वसुंधरा, वंशिका, निव्या, पार्थ, रिया, स्वाति ने फाइनल की दौड़ में छलांग लगाई।

संयोजक सुभाष अग्रवाल ने बताया कि ताल से ताल मिला का मेगा फिनाले जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में जनमंच सभागार में आयोजित होगा। अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान ने कहा कि सोलो वर्ग में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले प्रतिभागियों को नृत्यांगना श्री खिताब के साथ 21,000 रुपये नकद ओर एलईडी टीवी उपहार स्वरूप प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


संचालन राकेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर सिम्पल मकानी, सोनिका शर्मा, शिवानी सिंघल और तृप्ति आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें