फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरवर हुसैन ने सारंगी वादन की दी शानदार प्रस्तुति

विज्ञापन
स्पिक मैके द्वारा न्यू ऐरा एकेडमी स्कूल बेहट रोड पर आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते सारंगी ? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। स्पिक मैके की ओर से न्यू ऐरा इंगलिश एकडेमी और भारतीय नेत्रहीन विद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में सरवर हुसैन द्वारा सारंगी वादन की शानदार प्रस्तुति दी गई। पहले सत्र में न्यू ऐरा इंगलिश एकेडमी में सुबह के राग मिया की तोड़ी को प्रस्तुत किया और राग तोड़ी में एक तराना प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

सरवर हुसैन ने सारंगी के बारे में बताते हुए कहा कि सारंगी सीखने के लिए विदेशों से लोग उनके पास आते है परन्तु हमारी युवा पीढ़ी इससे परिचित नहीं है, इसलिए स्पिक मैके प्रत्येक वर्ष विभिन्न कलाओ के माद्यम से युवाओ को सांस्कृतिक रूप से शिक्षित कर भारतीय परंपराओं से अवगत करा रहा है। प्रधानाचार्य मीनू जैन ने कहा, हमारी युवा पीढ़ी को भारतीय शास्त्रीय संगीत और वाद्यों की पहचान होनी चाहिए। इसके लिए स्पिक मैके अपनी सार्थक भूमिका निभा रहा है। दूसरी प्रस्तुति में भारतीय नेत्रहीन विद्यालय में राग के बारे में बताते हुए- ऐ मालिक तेरे बंदे हम पर सारंगी वादन प्रस्तुत किया। इस दौरान शानदार जुगलबंदी प्रस्तुत की गई। तबले पर आसिफ खान और तानपुरे पर अरमान हुसैन ने संगत की। समन्वयक संचालन दिपाक्षी पुंडीर, अरुक्षि एवं राधिका ने किया। गौरव जैन, जतिन सचदेवा, अभिनव जैन, अनमोल जैन, नितिन जैन, नीनू जैन अर्णव, विक्रम चावला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें