Sarsawa sugar mill will start crushing session in the district first
सहारनपुर। जनपद की छह में से पांच शुगर मिलों ने गन्ना विभाग को पेराई सत्र शुरू करने की संभावित तारीख दे दी है। सिर्फ देवबंद ने अभी तक मिल संचालन की तिथि जानकारी अभी तक नहीं दी है। जनपद में सरसावा स्थित किसान सहकारी चीनी मिल सबसे पहले पेराई सत्र आरंभ करेगी। उसने पेराई सत्र शुरू करने की संभावित तारीख 31 अक्तूबर घोषित कर दी है।
गन्ना विभाग शुगर मिलों में पेराई सत्र शुरू कराने की कवायद में जुट गया है। जनपद की छह में पांच चीनी मिलों ने पेराई सत्र प्रारंभ करने की संभावित तारीख गन्ना विभाग को दे दी है। गन्ना विभाग को दी गई संभावित तारीखों के अनुसार सबसे पहले सरसावा स्थित किसान सहकारी चीनी मिल चलेगी। इसके बाद गांगनौली स्थित बजाज शुगर मिल पेराई सत्र आरंभ करेगी। इसके बाद गागलहेड़ी फिर नानौता और शेरमऊ चीनी मिल अपना पेराई सत्र शुरू करेंगी। देवबंद शुगर मिल ने गन्ना विभाग को अभी तक मिल संचालित करने की तारीख नहीं दी है। उम्मीद है कि वो भी जल्द ही पेराई सत्र का शुभारंभ कर देगी। जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि जनपद की शुगर मिलों ने पेराई सत्र प्रारंभ करने की संभावित तारीखें दे दी हैं। जिले में सबसे पहले किसान सहकारी चीनी मिल सरसावा 31 अक्तूबर को पेराई शुरू करेगी। सिर्फ देवबंद शुगर मिल ने संचालन की संभावित तिथि नहीं दी है। वो भी जल्द ही तारीख घोषित कर देगी।
चीनी मिलों के संचालन की संभावित तारीख
मिल--------------संचालन
शेरमऊ------------10 नवंबर
गांगनौली--------एक नवंबर
गागलहेड़ी--------सात नवंबर
सरसावा-----------31 अक्तूबर
नानौता------------छह नवंबर
---------------
मिलों को आवंटित गन्ना क्रय केंद्र
मिल---------------क्रय केंद्र
शेरमऊ--------------68
देवबंद---------------118
गांगनौली------------84
गागलहेडी------------31
सरसावा--------------37
नानौता---------------60