सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित दो दिवसीय एथलेटिक्स मीट का शुक्रवार को समापन हो गया। बालक वर्ग में सरस्वती विहार और बालिका वर्ग में सोफिया गर्ल्स स्कूल चैंपियन बना। विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की।
प्रतियोगिता के अंडर-17 आयु वर्ग में बालिकाओं में सोफिया स्कूल की हर्षिता टोनी और बालकों में डीपीएस के लविश तोमर ने बाजी मारी। अंडर-14 आयु वर्ग में बालिकाओं में लॉर्ड महावीरा एकेडमी की कृतिका सैनी और बालकों में रेडिएंट स्कूल के निशि पुंडीर अव्वल रहे।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व रणजी खिलाड़ी एवं वर्तमान में बीसीसीआई के यूपी कोच संजीव जखमोला, डॉ. एके गुप्ता, हेमंत अरोड़ा, प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार और प्रबंधक अशोक चावला रहे। उन्होंने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
इस मौके पर रविकांत धीमान, रामशरण, पोपिन कुमार, दीपचंद, संदीप पंवार, विवेक गर्ग, बिट्टू सोनकर, संदीप राणा, वीके सिल्वानो, कंन सेठी आदि थे।