धूमधाम से निकालीं गई संत रविदास जयंती शोभायात्राएं
रामपुर मनिहारान/बड़गांव/शाकंभरी। संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के मौके पर देहात क्षेत्र के गांवों में परंपरागत ढंग से शोभायात्राएं निकालीं गई। इस दौरान संत रविदास मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
रामपुर मनिहारान के सहजवा गांव में बिट्टू नंबरदार, रामपुर में नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि विवेक कांत सिंह, शेरपुर, अंबेहटा चांद, मियानगी में विधायक देवेंद्र निम ने शोभायात्राओं का उद्घाटन किया। वक्ताओं ने संत गुरु रविदास को त्रिकालदर्शी बताया। कहा कि गुरुजी ने अपने संदेश में छुआछूत को समाप्त करने की सीख दी है। इस दौरान आबिद हसन, अमित उर्फ छोटू, विनोद कुमार, आंनद राणा, अरविंद कुमार आदि रहे। इसी तरह, बड़गांव के गांव झबीरण में बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का पूर्व प्रधान आदेश राणा व प्रधान नाथीराम ने शुभारंभ किया। प्रमोद मौर्य कुमार, रामपाल, रामलाल, संजय आदि रहे।
शाकंभरी के रजापुर नौगावां गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ बसपा के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी रईस मलिक ने किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने हमेशा सत्य मार्ग पर चलने की राह दिखाई है। अमरीश पेगवाल, विक्रम सिंह, सौ सिंह, बबलू एडवोकेट, सेठपाल, गदरसैन, नाथीराम आदि रहे।