नागल में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी
- फोटो : SAHARANPUR
संत रविदास जयंती शोभायात्रा निकाली
नागल। बढेड़ी कोली एवं नागल के ग्रामीणों ने मंगलवार को संयुक्त रुप से संत शिरोमणि रविदास जयंती पर विशाल शोभायात्रा मुख्य बाजारों से निकाली गई। इसका शुभारंभ बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान एवं पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू ने किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम सबको महापुरुषों के बताए हुए रास्ते पर चलकर समाज व देश का उत्थान कर सकते हैं। शोभायात्रा में सुंदर झांकियां शामिल रहीं। इस मौके पर लेखराम, नरेश आमीन, प्रवीण शांति, विजेंद्र सिंह, गोतम चौधरी, शीला चक्रवर्ती आदि उपस्थित रहे।