फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका लगाने नहीं पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी, महिलाएं करती रहीं इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
टीका लगाने नहीं पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी, महिलाएं करती रहीं इंतजार
विज्ञापन

साढ़ौली कदीम। टीकाकरण कराने पहुंची गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मी नहीं पहुंच के चलते लौटना पड़ा। विकास खंड साढ़ौली कदीम के जोधेबांस गांव में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा छोटे बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को बीसीजी, खसरा, डीपीटी बूक्टर, डीटी एवं पेंटा 1,2,3 के टीके लगाए जाने का कार्यक्रम निर्धारित था। टीके लगवाने के लिए महिलाएं एवं बच्चे तो निर्धारित समय पर केंद्र पर पहुंच गए लेकिन स्वास्थ्य कर्मी नहीं पहुंचे। दोपहर बाद प्रतीक्षा कर ग्रामीणों ने फोन कर प्रभारी चिकित्साधिकारी को इसकी इसकी सूचना दी। उधर, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ नितिन कंदवाल ने बताया कि टीकाकरण करने एएनएम केंद्र पर क्यों नहीं पहुंची इसकी जांच कराई जाएगी। बुधवार को केंद्र पर टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें