हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर धरने पर बैठे अभिभावक संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय वालिया व पदाध?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। फीस माफी की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे अभिभावक संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय वालिया की शनिवार रात धरनास्थल पर तबीयत बिगड़ गई। इसका पता चलने पर पुलिस और अस्पताल से आए चिकित्सक भी मौके पर पहुंचे।
इसके बाद भी रविवार को हकीकतनगर स्थित धरनास्थल पर संजय वालिया की भूख हड़ताल जारी रही। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट का आदेश है कि लॉकडाउन अवधि की फीस के लिए कोई भी स्कूल संचालक अभिभावकों पर फीस जमा कराने का दबाव नहीं बना सकता है, लेकिन स्कूल संचालक बच्चों के नाम काटने की धमकी दे रहे हैं। सपा के जिला उपाध्यक्ष फरहाद गाड़ा ने कहा कि फीस माफ न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। अभिभावकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शनिवार रात संजय वालिया का बीपी बढ़ गया था और तबीयत खराब हुई। पुलिस भी आई और चिकित्सकों ने इलाज किया। इस दौरान पप्पू चौधरी, आदेश त्यागी, इकराम खान, जब्बार अहमद, कुलदीप चौहान, राजेश, कमल, रामपाल मौजूद रहे।