फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नगर पंचायत दफ्तर में सफाई कर्मचारियों का हंगामा, हड़ताल की चेतावनी

Thu, 23 Jul 2026 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को नगर पंचायत में धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए ईओ पर आरोप लगाया कि डयूटी करने के बावजूद उनकी अनुपस्थित लगाई गई। इसके साथ ही मृतक सफाई कर्मचारी सुरेंद्र की पत्नी को काम पर नहीं रखा जा रहा है। सफाई कर्मचारी करीब एक घंटे तक धरने पर बैठे रहे। इसके बाद सफाई कर्मचारी मांग न पूरी होने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी देकर चले गए।
विज्ञापन



नगर पंचायत के भाजपा के नामित सभासद सूरज वाल्मीकि के नेतृत्व में पंचायत सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे। सफाई कर्मचारियों ने नगर पंचायत ईओ पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि गर्मी के चलते दो शिफ्टों में कार्य कर रहे हैं। फिर भी मंगलवार को सफाई कर्मचारियों की अनुपस्थिति लगाई गई। उनके कई सफाई कर्मचारियों को हटा दिया गया है। बाद में सफाई कर्मचारी अपनी मांगे पूरी न होने पर अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर जाने की चेतावनी देकर चले गए। चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान ने सफाई कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे। धरने के दौरान राजेंद्र, दीपू, शुभम, अर्जुन, राजेंद्र, शयम, कंवरसैन आदि मौजूद रहे।
उधर, नगर पंचायत ईओ सविता वर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली। मौके पर कई कर्मचारी नहीं मिले। मृतक सफाई कर्मचारी की पत्नी को नौकरी के लिए बोल दिया गया है। प्रताड़ित करने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें