सहारनपुर। स्वच्छता की अलख जगाने के लिए शहर में सौ महिलाओं का स्वच्छता दीदी तथा 100 पुरुषों को स्वच्छता हीरो के रूप में चुना जाएगा। यह जानकारी लखनऊ से आए स्वच्छ भारत मिशन के डिवीजन प्रोग्राम मैनेजर वैभव पांडेय ने दी। वह शुक्रवार को नगर निगम में स्वच्छता भारत मिशन की समीक्षा कर रहे थे।
वैभव पांडेय ने सफाई सुरक्षा मित्र नंबर 14420 को जन-जन तक प्रचारित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सीवर की समस्या के लिए लोग इस नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सभी 70 वार्डों में मोहल्ला कमेटियों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन पर जोर है। वैभव पांडेय ने निगम कंट्रोल रूम द्वारा निस्तारित की जाने वाली शिकायतों का फीडबैक भिजवाने का सुझाव दिया। बैठक में मुख्य अभियंता निर्माण कैलाश सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, जलकल के सहायक अभियंता ईश्वर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर, अवर अभियंता ललितराज शर्मा, देशांतर प्रताप, आईटी ऑफिसर मोहित तलवार, लिपिका सतपथी आदि मौजूद रहे। बैठक के बाद वैभव पांडेय ने एमआरएफ सेंटर मातागढ़ का निरीक्षण भी किया। मयंक पांडेय एवं अन्य ने उन्हें एमआरएफ सेंटरों पर होने वाले कार्यों की जानकारी दी।