फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रक बांटकर दी सरकार के चार साल के कार्यों की जानकारी

विज्ञापन
गोविंदनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पत्रक बांटते पूर्व विधायक राजीव गुंबर - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। योगी आदित्यनाथ सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया। चार साल में सरकार द्वारा कराए गए कार्यों का पत्रक बांटे।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने मोहल्ला गोविंदनगर में कार्यकर्ताओं के साथ-साथ घर-घर जाकर पत्रक वितरित किए। पूर्व विधायक ने कहा कि योगी सरकार ने पिछले चार साल में अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं। सरकार ने अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं जनता के हित में चलाई है। हर तरफ सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। कानून का राज स्थापित हुआ है। बिजली-पानी की व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। पहले जहां बिजली आपूर्ति कुछ जनपदों तक सीमित थी। अब बिना किसी भेदभाव के पूरे प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा रही है। एक जनपद एक उत्पाद के अंतर्गत प्रत्येक जिले में उत्पादों को बढ़ावा दिया गया, जिससे रोजगार के नए अवसर मिले हैं।
इस दौरान संदीप रावत, जसबीर मोघा, भरत कोहली, राहुल चौहान, रोहित गांधी, आदित्य धारिया, देवेंद्र छाबरा, पार्षद पुनीत चौहान, शिवा गांधी, सत्यार्थ प्रकाश, राजीव शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें