फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: सपा कार्यकर्ताओं का जमकर प्रदर्शन, भैंसा-बुग्गी पर बाइक व सिलेंडर रख पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का जताया विरोध

Thu, 15 Jul 2021 12:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर आंदोलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
सहारनपुर में तहसील पर प्रदर्शन के लिए जाते सपा कार्यकर्ता - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों, जिला पंचायत और ब्लाक प्रमुख चुनाव में धांधली के आरोप सहित अन्य मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सहारनपुर में तहसीलों पर धरना प्रदर्शन शुरू किया।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह दिल्ली रोड से सपा कार्यकर्ता भैंसा-बुग्गी पर बाइक और सिलिंडर रखकर नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में सदर तहसील पहुंचे। इसी तरह अन्य तहसीलों पर भी समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया।

सहारनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख के चुनाव में धांधली के आरोप सहित अन्य मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जनपद की सभी तहसीलों पर आज को धरना प्रदर्शन करने का एलान किया था। धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों की जिम्मेदारी लगाई गई है।
विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर आंदोलन किया जा रहा है। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन ने कहा जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख के चुनाव में सत्ताधारी पार्टी ने जमकर धांधली की है।

उन्होंने कहा पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। महंगाई ने लोगों के सामने अपना परिवार पालने की चुनौती खड़ी कर दी है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार न तो महंगाई को रोकने के लिए कुछ कर रही है और न ही युवाओं को रोजगार देने की दिशा में कोई कदम उठा रही है।
विज्ञापन


सपा कार्यकर्ता तहसीलों पर धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन संबंधित उपजिलाधिकारी को सौंपेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें