फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फाइलों में दबे बैनामे, अब एक क्लिक पर उपलब्ध

Tue, 24 Mar 2026 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बैनामों के पुराने दस्तावेजों को देखने के लिए अब रजिस्ट्री कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। स्टांप एवं निबंधन विभाग में पिछले 24 वर्षों के बैनामे समेत तमाम दस्तावेज ऑनलाइन किए जा रहे हैं। अभी तक 24 वर्षों के कुल 10.65 लाख बैनामे ऑनलाइन हो गए हैं।
विज्ञापन




अभी तक वर्ष 2017 के बाद ही रजिस्ट्रियां ही ऑनलाइन उपलब्ध थी। पुराने दस्तावेजों को खंगालने के लिए आमजन को दफ्तरों के बार-बार चक्कर काटने पड़ते थे। वर्ष भर से जारी कार्य के चलते अब यह कार्य तकरीबन पूरा हो गया है। जिले के सात निबंधन कार्यालयों में से दो देवबंद और नकुड़ कार्यालय के कुछ दस्तावेज ऑनलाइन शेष रह गए हैं। यहां पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है।
इससे पहले वर्ष 2017 से 2024 तक के दस्तावेजों को स्कैन कर ऑनलाइन सुरक्षित किया गया है। इसका फायदा यह होगा कि एक तो रिकॉर्ड सुरक्षित होगा। दूसरा फर्जी तरीके से जमीन खरीदने और बेचने पर रोक लग सकेगी। जिले के सातों उप निबंधन कार्यालयों में औसतन हर दिन 220 बैनामे होते हैं। दस्तावेजों को लेने के लिए पहले लोगों को नकल सवाल डालकर घंटों लाइन में लगना पड़ता था।
विज्ञापन



- ऐसे देखे ऑनलाइन रजिस्ट्री

निबंधन विभाग की वेबसाइट https://igrsup.gov.in पर जाकर आमजन ऑनलाइन सेवाएं में संपत्ति को खोजने का विकल्प चुने। लॉगिन आईडी बनाकर ओटीपी के जरिए अपनी रजस्ट्री देखी जा सकती है।


वर्ष-बैनामे (ऑनलाइन)

2002-36,988

2003-38,571

2004-96,002

2005-51,292

2006-58,964

2007-59,694

2008-53,880

2009-71,356

2010-70,295

2011-84,858

2012-87,944

2013-77,075

2014-59,915

2015-78,323

2016-75,621

2017-64,689


-वर्जन

रजिस्ट्री दस्तावेजों को ऑनलाइन दर्ज कराने का काम किया जा रहा है। अभी तक 2002 से 2017 तक के दस्तावेज ऑनलाइन कराए गए हैं। करीब नौ लाख से अधिक दस्तावेज फिलहाल ऑनलाइन देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन


- बृजेश सिंह, एआईजी स्टांप।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें