फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर वेतन रोका
विज्ञापन

सहारनपुर। चुनावी ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 31 शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और शिक्षा मित्रों के वेतन/मानदेय को अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है। इससे संबंधित लोगों में हड़कंप की स्थिति है।
जिन लोगों का वेतन और मानदेय रोका गया है। उनमें 15 सहायक अध्यापक, 11 शिक्षा मित्र, तीन शिक्षणेत्तर कर्मचारी और दो प्रधान अध्यापक शामिल हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उक्त सभी लोग चुुनावी ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरत रहे थे। फोन करने के बाद भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग नहीं किया। ऐसे में सभी का वेतन और मानदेय अग्रिम आदेशों तक रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन का वेतन रोका
प्राथमिक विद्यालय सुन्हेटी खड़खड़ी के पूरे स्टाफ का 10 अप्रैल का वेतन और मानदेय रोक दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उक्त विद्यालय को मतदान केंद्र बनाया गया है। दस अप्रैल को उक्त केंद्र के निरीक्षण के लिए अधिकारी पहुंचे थे, मगर विद्यालय बंद मिला। ऐसे में प्रधानाध्यापक, दो सहायक अध्यापकों और दो शिक्षा मित्रों का एक दिन का वेतन व मानदेय रोका गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें