फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतों के अपमान पर भड़के राष्ट्ररक्षक, पुतला फूंका

Tue, 04 Oct 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पुतला फूंकते राष्ट्रसेवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने योगी जयनाथ के साथ अभद्रता करने वाले भाजपा नेता का सोमवार को पुतला फूंक रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि साधू संतों के साथ होने वाले अपमान को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


हिंजामं के प्रांतीय अध्यक्ष परवेंद्र सिंह शेखावत के निर्देश पर राष्ट्ररक्षकों ने भाजपा नेता का एसडीएम कार्यालय के बाहर पुतला जलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।

इस दौरान वासुदेव शास्त्री ने कहा कि ऋषि मुनियों की भूमि पर साधू संतों का अपमान करने वाले व्यक्ति को हिंदू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। विकास कटारिया व शिवम गुप्ता ने कहा कि यदि साधू संतों का अपमान करने वाले व्यक्ति को भाजपा प्रत्याशी बनाएगी तो उसे भारी नुकसान होगा।
विज्ञापन


 जिला महामंत्री अमित धीमान ने कहा कि योगी जयनाथ अत्यंत शांत स्वभाव के हैं जो हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष पद पर समाज की सेवा करते आ रहे हैं। योगी ने कभी किसी पर क्रोध नहीं किया है।

रंतु अकारण भाजपा नेता ने उनके साथ अभद्रता करके उन्हें मानसिक कष्ट पहुंचाया है। पुतला दहन करने वालों में अमरीश त्यागी, अमर प्रताप, रविंद्र सिंह, घनश्याम, राधेश्याम, अनुज, मनोज राणा, हरपाल सिंह, अमनदीप पुंडीर, शेषपाल चौधरी, मोनू, दीपक, संजीव राणा, हरिओम पुंडीर, दुर्गेश, रवि गुप्ता, घनश्याम राणा, दीपक गुर्जर, विपिन त्यागी, नंदन राणा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें