फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया साईं धाम का वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित श्री साईं धाम का 18वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बैंडबाजों की धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके साथ ही पालकी यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में बाबा श्री साईं नाथ की कांकड़ आरती की गई। इसके साथ ही 21 सुगंधित द्रव्यों से बाबा का महाभिषेक किया गया। तत्पश्चात नए वस्त्र और आभूषण धारण कराए गए। श्री साईं बाबा की मनमोहक छवि सभी को आकर्षित कर रही थी। इसके पश्चात पालकी शोभायात्रा निकाली गई। पूजन मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन व मंदिर कमेटी के अध्यक्ष डॉ. पीडी गर्ग ने कराया। पालकी मंदिर प्रांगण में घूमकर बाबा की चावड़ी में पहुंचकर संपन्न हुई। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। ढोल की थाप पर श्रद्धालु झूमते रहे।
इस दौरान राधा गर्ग, विनीत कर्णवाल, संदीप वर्मा, प्रदीप मित्तल, सेवाराम, सुनील गोयल, आशू जैन, अनिल चौरसिया, राकेश सिंह, डॉ. आरके शर्मा, प्रतीक गुप्ता, अजय जैन, पंकज कुमार, हरीश गुलाटी, अमन गुप्ता, निखिल गर्ग, अतुल गांधी, आयुष गोयल, दुष्यंत सिंह, कार्तिक सिंह, अनिल गंभीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें