- एक दिन पहले शनिवार को 238 दर्ज किया गया था जनपद का एक्यूआई
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। शनिवार की रात आए तूफान और कुछ जगहों पर हुई बूंदाबांदी में वायु प्रदूषण 238 से घटकर 165 पर आ गया। इससे सहारनपुर की हवा थोड़ी सुधरी है, जो अच्छा संकेत है।
मौसम में ठंडक के साथ ही जनपद में पिछले एक सप्ताह में एक्यूआई में लगातार वृद्धि हुई। शनिवार को एक्यूआई सामान्य दिनों के अपने उच्चतम स्तर 238 पर पहुंच गया, जो खराब श्रेणी में आता है, लेकिन शनिवार की रात नौ बजे के बाद आए तूफान और शहरी क्षेत्र में हुई बूंदाबांदी का असर हवा की गुणवत्ता पर देखने को मिला। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने रविवार का एक्यूआई 165 दर्ज किया है, जो मध्यम की श्रेणी में आता है।
रविवार को पटेल नगर सबसे प्रदूषित रहा, जहां का एक्यूआई शाम चार बजे 143 रहा। उधर, तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। यानी शनिवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में .5 डिग्री की गिरावट हुई है, जो रात में आए तूफान और बूंदाबांदी का असर है। मौसम विभाग ने सोमवार को मौसम पूरी तरह साफ रहने का अनुमान जताया है। मिर्जापुर स्थित मौसम वेधशाला प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि सोमवार को न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हो सकती है।
मरीजों को राहत नहीं
भले ही एक्यूआई शनिवार के 238 से गिरकर रविवार को 165 आ गया हो, लेकिन एक्यूआई की यह स्थिति भी मरीजाें के लिए ठीक नहीं है। 165 एक्यूआई मध्यम श्रेणी में आता है। एसबीडी जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. अनिल कुमार वोहरा के अनुसार 165 एक्यूआई फेफड़ों, अस्थमा और दिल के मरीजों को यह भी नुकसान पहुंचा सकता है। उन्हें सावधानी बरतने की जरूरत है।
प्रमुख कॉलोनी का शाम चार बजे का एक्यूआई
कॉलोनी का नामएक्यूआई
पटेल नगर143
पुलिस लाइन-130
महावीर कॉलोनी130
अहमद बाग-128
आवास विकास-128
बसंत विहार-118